Type Here to Get Search Results !

Natwar Niketan Mandir नटवर निकेतन मंदिर रामगढ शेखावाटी राजस्थान

नटवर निकेतन मंदिर : शेखावाटी आंचल के रामगढ सेठान कस्बे में बना बना यह मंदिर वास्तुकला का सुन्दर उदाहरण है | इस मंदिर का निर्माण आज से 176 वर्ष पूर्व शेखावाटी इतिहास के विख्यात दानवीर सेठ अणतराम पौद्दार ने बनवाया था | नटवर निकेतन मंदिर नाम वाले इस भव्य मंदिर की कई चमत्कारिक कहानियां जनमानस में प्रचलित है | भगवान् कृष्ण के इस मंदिर की प्रतिमा ने इसे अन्य मंदिरों से अलग पहचान दिलाई है | इस मंदिर में पांच दर्शन है | प्रमुख है भगवान् कृष्ण का कालिया नाग के फण पर नृत्य करते प्रतिमा का | इस खास प्रतिमा के साथ ही यहाँ कुल पांच दर्शन है जिनमें भगवान कृष्ण की नटवर रूपी प्रतिमा के अलावा राम लक्ष्मण सीता, गंगा मैया, शिव पार्वती और राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा भी स्थापित है | मंदिर के ऊपर राजपूत शैली की भव्य छतरियां बनी है जो मंदिर की खूबसूरती को चार चाँद लगाती है | मंदिर प्रांगण में चारों ओर कमरे व बरामदे बने हैं और इनमें सुन्दर फ्रेस्को पेंटिंग की हुई है, जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है | रामगढ शेखावाटी डॉट कॉम वेब साईट के अनुसार इस मंदिर के निर्माण पर बीस हजार रूपये का खर्च आया था |

यह मंदिर आर्थिक तौर पर स्ववित्त पोषित है यानी मंदिर खर्च के लिए किसी भी तरह की सरकारी सहायता का मोहताज नहीं है, मंदिर की आय व निर्माण को लेकर पंडित जी ने हमें बताया – कि हमारे ऊपर तो भगवान नटवर यानी कृष्ण की कृपा है वह स्वयं हमें जो चाहिए वो प्रदान करते हैं | इस मंदिर को नटवर निकेतन मंदिर के नाम से जाना जाता है | यह मंदिर देशी विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है, प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक इस मंदिर को देखने आते हैं |  यदि आप भी कभी रामगढ शेखावाटी जायें तो नटवर निकेतन मंदिर अवश्य जायें | यहाँ आपको नटवर प्रतिमा यानी कालिया नाग के फन पर भगवान् कृष्ण की नृत्य मुद्रा में बनी प्रतिमा के दर्शन लाभ के साथ गंगा मैया, शिव पार्वती, भगवान् राम व सीता और बजरंग बलि दर्शनों का भी सौभाग्य मिलेगा | रामगढ शेखावाटी आप रेल द्वारा पहुँच सकते हैं यह जयपुर-सीकर-चुरू रेल मार्ग पर स्थित है |

रामगढ शेखावाटी के बारे में हमारे यूट्यूब चैनल ज्ञान दर्पण पर जानकारी वाले कई वीडियो है जो आप यहाँ क्लिक कर देख सकते हैं | Natwar Ji Mandir Ramgarh Shekhawati, Natwar Ji Mandir, Natwar Niketan Mandir Ramgarh, Natwar Ji Mandir Video, Natwar Ji Temple Ramgarh Video

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area